New Delhi, Jan 02 : Punjab के मुक्तसर साहिब में 14 जनवरी को लगने वाला ऐतिहासक माघी मेला राज्य में सत्तारूढ़ अकाली-बीजेपी गठबंधन,कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच 2017 की तैयारी के पहले एसिड टेस्ट का गवाह बनने जा रहा है। तीनों ही पार्टियों ने इस मेले में अपनी रैलियों का आयोजन किया है और तीनों के बीच सबसे ज्यादा भीड़ जुटाकर अपनी ताकत दिखाने की होड़ लगी है। अकाली दल और कांग्रेस पहले से ही माघी मेले में अपनी रैलियां करते रहे हैं और इस बार आम आदमी पार्टी ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal की रैली का आयोजन किया है। AAP ने दावा किया है कि इस रैली में 5 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटेगी। AAP ने मुक्तसर के बठिंडा रोड पर करीब 11 एकड़ का मैदान रैली के लिए तय किया है और इस पर उसकी तैयारियां चालू हैं। AAP के इस दावे को देखते हुए अकाली-बीजेपी गठबंधन और कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं और बड़े-बड़े ग्राउंड बुक कर लिये हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को बुला कर ताकत दिखाई जा सके।